धौलपुर: धौलपुर में मेडिकल कॉलेज के पास नए अस्पताल में मरीजों का इलाज हुआ शुरू, ट्रॉमा व सर्जिकल वार्डों को जल्द किया जाएगा शिफ्ट
धौलपुर शहर के समीप स्थित नवोदय स्कूल के पास बने नए अस्पताल में मरीजों का उपचार करना शुरू कर दिया गया है। मेल और फीमेल वार्ड को पुराने वार्ड से हटाकर नए अस्पताल में शुरू कर दिया गया है। नए अस्पताल में मरीजों को परामर्श देने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नए अस्पताल में सबसे पहले मेडिकल यूनिट शुरू की गई है।