बेरमो: गोविंदपुर में मुआवजे की मांग पर अड़े रैयत, मरम्मत कराने गई डीवीसी टीम बैरंग लौटी
Bermo, Bokaro | Jun 2, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोविंदपुर क्षेत्र के डीवीसी की क्षतिग्रस्त एस पाइपलाइन की मरम्मत कराने पहुंची टीम को स्थानीय रैयतों के विरोध के कारण मंगलवार 12 बजे वापस लौटना पड़ा। डीवीसी के अधिकारियों के साथ सीआईएसएफ, बोकारो थर्मल थाना पुलिस और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन रैयतों ने काम शुरू नहीं होने दिया।