टिकुरिया टोला में घर पर कब्जा करने का विरोध करने पर दबंग ने बुजुर्ग दंपति के साथ की मारपीट, थाने में रिपोर्ट दर्ज
टिकुरिया टोला में फर्जी किरायनामा बनवाकर घर पर कब्जा करने से रोकने पर दबंग दिलीप सोनी ने बुजुर्ग मकान मालिक रामकरण सोनी के साथ मारपीट कर दी । बचाने आई बुजुर्ग पत्नी फूलन सोनी को भी पीट दिया । पीड़ित बुजुर्ग मकान मालिक शुक्रवार की दोपहर 1230 बजे कोलगवां थाना पहुंचा और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस मामले की जांच तफ्तीश कर रही है ।