राजेंद्र नगर में हफ्ता वसूली न देने पर युवक पर चली गोली, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली थाना छेत्र अंर्तगत राजेंद्र नगर गली नंबर तीन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हफ्ता वसूली न देने पर कुछ बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी जिससे युवक घायल है,और जिला अस्पताल में इलाजरत है,घायल युवक टिकुरिया टोला लखन चौराहा निवासी लवकुश पटेल बताया जा रहा है घायल ने बताया कि वह बैंक के कलेक्शन का काम करता है,जिसपर अमित सोनी और बाबू परिहार ने गोली चला दी है।