धमतरी: धमतरी की दो बेटियां जापान रवाना, साइंस प्रोग्राम में दिखाएंगी मॉडल, दोनों छात्राएं सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना अंतर्गत धमतरी जिले के शासकीय माध्यमिक शाला देवरी की छात्रा कु. सुनैना और कुरूद विकासखण्ड के शासकीय माध्यमिक शाला कोसमर्रा की कु. समीक्षा को राष्ट्रीय स्तर से चयनित होकर अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान मॉडल प्रदर्षनी सकुरा जापान के लिए चयनित हुए है। इसके लिए दोनो धमतरी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।