ऋषिकेश में बसंत उत्सव को लेकर लोगों में इंतजार रहता है। मंगलवार को श्री भरत मंदिर परिसर में पहली बैठक आयोजित हुई। जिसके अध्यक्षता महंत वत्सल प्रधानाचार्य महाराज ने की। इस दौरान जानकारी दी गई। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा के द्वारा जानकारी दी गयी, 21 जनवरी से ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होकर 25 जनवरी तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।