नवाबगंज: गेहेंदवर गांव में प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले:पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से सोमवार करीब 10 बजे लटके मिले हैं।यह घटना गेहेंदवर गांव से लगभग 500 मीटर दूर खेत में लगे चिलवल के पेड़ पर हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही सतरिख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों शवों को पेड़ से उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा