हाथरस: मंडी समिति में मजदूरों और आढ़तिया के बीच मारपीट, एक व्यक्ति का फायरिंग करते हुए हाथ में बंदूक ले जाते हुए वीडियो वायरल
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड मंडी समिति में मजदूरों व आढ़तिया के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने बंदूक से हवा में फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हाथ में बंदूक लेकर जाते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार एक मजदूर के साथ आढ़तिया ने मारपीट की थी। मजदूर ने हड़ताल शुरू कर दी है।