रूड़की: पिरान कलियर में पीपल चौक पर मुस्लिम समाज ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का किया पुतला दहन, बच्चे से कराया पुतले पर पेशाब
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पिरान कलियर में पीपल चौक पर मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष का पुतला दहन किया है। साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने शादाब शम्स के जलते हुए पुतले पर भरे बाजार में एक मासूम बच्चे से पेशाब भी कराया है। साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने शादाब शम्स के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा है।