अलीगंज: अलीगंज में जनगणना प्रशिक्षण शुरू, 400 प्रगणकों की ट्रेनिंग, तीन चरणों में 9 दिन चलेगा कार्यक्रम
Aliganj, Etah | Apr 15, 2026 बुधवार की सुबह10अलीगंज में आगामी जनगणना को सुचारु और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए जीडी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार से प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस पहल के तहत कुल 400 प्रगणकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है।प्रशिक्षण के लिए विद्यालय में आठ कक्ष निर्धारित किए गए हैं,।