फुलवरिया: बथुआ बाजार में माइक्रोफाइनेंस कर्मी पर जानलेवा हमला, 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में एक माइक्रोफाइनेंस कर्मी के साथ गाली गलौज और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 17 निवासी अजय कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र अंश कुमार माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। वह अपने कार्यालय में बैठे थे।