कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज में अवैध खनन जारी, अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, SDM ने दिए जांच के निर्देश
गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन जारी है। ग्राम सभा शिवलहिया में रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक यह कार्य धड़ल्ले से हो रहा है। आरोप है कि यह अवैध गतिविधि खनन और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रात होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं।