उरई: ग्राम मंडोरा में संदिग्ध हालत में युवक का कुएं में मिला शव, राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Apr 19, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, युवक सफाई कर्मचारी था और वह तीन दिन पहले अपने घर से लापता हो गया था जिसके बाद परिजनों ने काफी ढूंढने का प्रयास किया और युवक का पता नहीं लगा, साथ ही युवक का शव मंडोरा गांव के एक कुएं में पड़ा मिला, वहीं पुलिस ने सब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।