उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर महिला को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Apr 18, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को एक महिला ने पूरे मामले की तहरीर देते हुए बताया, महिला के ससुरालजन महिला को अतिरिक दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं, और जब दहेज की मांग पूरी नहीं की जाती तो महिला के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी भी देते हैं, वहीं उरई कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।