कांके: पंचवटी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में भव्य डांडिया कार्यक्रम, उमड़ी लोगों की भीड़
Kanke, Ranchi | Oct 18, 2026 पंचवटी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल प्रांगण में शनिवार की रात करीब नौ बजे भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डांडिया कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान डांडिया की धुन पर लोगों ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।