बदायूं: दातागंज चुंगी के पास ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | May 15, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के दातागंज चुंगी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मियों ने घायल छात्र को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल छात्रा डौली पुत्री पंकज निवासी सोबरनपुर गांव की रहने वाली है। छात्रा स्कूल से अपने घर जा रही थी तभी हादसा हुआ है।