बदायूं: बिनावर पुलिस ने बरेली-मथुरा हाइवे पर भैंस लुटेरे से की मुठभेड़, एक बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली
Budaun, Budaun | Jun 2, 2026 बदायूं में लगातार हो रही है भैंस चोरी की घटनाओं के बाद बिनावर थानाध्यक्ष अरहीनत सिद्धार्थ की पुलिस टीम से बदमाश की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली जनपद कासगंज के लुटेरे जावेद निवासी ग्राम नदरई जनपद कासगंज के दोनों पैर में लगी है। लुटेरे की गोली से पुलिस का एक सिपाही घायल हुआ है। भैंस लुटेरे के पास से एक भैंस,8 हजार रुपये और तमंचा कारतूस बरामद किये।