लक्ष्मीपुर: झाझा में प्रेम विवाह के बाद युवती ने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई
बेलहर थाना क्षेत्र निवासी करिश्मा कुमारी ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के जिन्हरा गांव निवासी छोटू कुमार के साथ प्रेम विवाह करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो रविवार 8 बजे से सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करिश्मा ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से झाझा में छोटू कुमार से प्रेम विवाह किया है।