हनुमानगढ़: जिले में मानसून कमजोर रहा, बांधों में पानी की आवक कम, हनुमानगढ़ की घग्घर नदी में महज 980 क्यूसेक पानी पहुंचा
हनुमानगढ़ जिले में इस साल मानसून कमजोर रहा है। भाखड़ा पोंग बांध के कैचमेंट एरिया में भी मानसून सक्रिय नही हुआ। गुल्लाचिका हेड का लगभग एक तिहाई पानी ओटू हेड पहुंचा। ओटू हेड से राजस्थान की ओर जुलाई महीने में महज 980 क्यूसेक पानी कि आवक हुई है। 2 दिन पहले ओटू हेड पर 3 हजार क्यूसेक पानी आया था, वो भी अब बंद हो चुका है।