इटावा: नींद का झोंका आने से ट्रक में घुसी डाक पार्सल, डीपीएस स्कूल के पास नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, चालक घायल, सैफई रेफर
Etawah, Etawah | May 13, 2026 आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से लखनऊ डाक पार्सल लेकर जा रही डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कन्नौज जनपद के थाना सौरिख अंतर्गत ग्राम बंधा नगरिया निवासी पिंटू डीसीएम चालक है।