प्रतापगढ़: चित्तरवा बारावरदा में खेत पर कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रतापगढ़ जिले के धमोत्तर थाना क्षेत्र के चित्तरवा बारावरदा गांव में सोमवार दोपहर खेत पर कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार चित्तरवा बारावरदा निवासी सुनीता (25) पत्नी भगवतीलाल मीणा सोमवार दोपहर