भोगनीपुर: सिखमापुर मोड़ के निकट दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनापुर के शोभित गुप्ता बहन रोशनी गुप्ता व रिश्तेदार रामपुर हराहरा के लल्लू सिंह की पुत्री करिश्मा के साथ बाइक से पुखरायां जा रहा था रास्ते में सिखामापुर गांव मोड़ के निकट शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भौती कानपुर के अभिषेक की बाइक से टक्कर हो गई। सभी घायलों को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया