सीतापुर: पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय डायल 112 के 14 चार पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद में किया रवाना
जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के द्वारा डायल 112 के 14 चार पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के लिए रवाना किया है। यह डायलॉग 112 वाहन सभी थाना क्षेत्र में पहुंचेंगे और घटना के समय तत्काल मदद के लिए पहुंचने का काम करेंगे जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।