सीतापुर: गदनापुर के पास आवारा सांड ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था में उपचार जारी
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के गदनापुर के पास आवारा सांड के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र हरगांव ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण बेहतर उपचार के लिए बुजुर्ग को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया जहां उपचार जारी है।