आरा: संदिग्ध स्थिति में नरायनपुर थाना के डिहरी गांव में युवक को लगी गोली, हर्ष फायरिंग में गोली लगने का बताया मामला
Arrah, Bhojpur | May 30, 2026 भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहरी गांव में शुक्रवार की रात शादी समारोह के दौरान चल रहे डांस कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलूही गांव निवासी कृष्णा सिंह के 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।