कोंडागांव: कोंडागांव नेशनल हाईवे 30 पर घोड़ागांव के पास यात्रियों से भरी दुबे ट्रेवल्स की बस पलटी, हादसे में कई घायल
कोंडागांव जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर। सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत घोड़ागांव में चिलबहार नाला के पास आज शनिवार की तड़के लगभग 4 बजे दुबे ट्रेवल्स की यात्री बस पलट गई है। बताया जा रहा है इस भीषण हादसे में दर्जन भर यात्री घायल हुए हैं, वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।