कैंपियरगंज: पीपीगंज में दहेज हत्या के मामले में पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना पीपीगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 58/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित प्रकरण में यह गिरफ्तारी की गई।