पुरानी बाजार स्थित लायंस क्लब परिसर में रविवार की पूर्वाह्न 10:15 पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहरी क्षेत्र के बड़ी संख्या में वृद्ध महिला एवं पुरुष अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे।स्वास्थ्य शिविर में कोलकाता से आए अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई।