Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन बाद टीएमसी अब बड़े राजनीतिक संकट का सामना कर रही है। पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में सांसदों के एक समूह ने बगावती तेवर अपनाते हुए बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीएके करीब जाने के संकेत दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर दावा किया है कि टीएमसी के 28 सांसदों में से 20 सांसद एनडीए में शामिल होना चाहते हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मजबूती से खड़े दिखाई दे रहे हैं। इनमें कीर्ति आजाद, महुआ मोइत्रा, सौगत रॉय और अन्य वफादार नेता शामिल हैं। हालांकि कई सांसद अभी भी खुलकर किसी पक्ष में नहीं आए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा आसनसोल से सांसद और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की चुप्पी को लेकर हो रही है।

Korba, Korba | Jun 10, 2026

MORE NEWS

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की बिलासपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को करीब सात किलो सोना, एक किलो चांदी के जेवरात के साथ पकड़ा है। आरोपियों ने तेलंगाना से इन माल की चोरी की थी। नेपाल लेकर जा रहे थे। पुलिस ने नेपाली मूल के पति, पत्नी और साली को गिरफ्तार किया है। रामपुर पुलिस ने तेलंगाना पुलिस को सूचना दे दी है।

#UttarPradesh #Gold

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की बिलासपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को करीब सात किलो सोना, एक किलो चांदी के जेवरात के साथ पकड़ा है। आरोपियों ने तेलंगाना से इन माल की चोरी की थी। नेपाल लेकर जा रहे थे। पुलिस ने नेपाली मूल के पति, पत्नी और साली को गिरफ्तार किया है। रामपुर पुलिस ने तेलंगाना पुलिस को सूचना दे दी है। #UttarPradesh #Gold

Korba, Korba | Jun 10, 2026

रिशु श्री टेंडर माफिया के साथ बिहार के कई अधिकारी और इंजीनियरों के कनेक्शन ने जांच एजेंसियों को हैरान कर दिया है। एसवीयू ने बुधवार को तीनों अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि इस मामले में आईएएस संजीव हंस की भी तलाश की जा रही है।

एसवीयू की ओर से गिरफ्तार अफसरों में मुमुक्षु चौधरी, तारिणी दास और उमेश कुमार सिंह शामिल है। मुमुक्षु चौधरी अभी वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित है। जबकि तारिणी दास, चीफ इंजीनियर (बर्खास्त हुए और फिर कांट्रैक्ट पर बहाल भी) है। वहीं उमेश कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग में कार्यपालक अभियंता के पद कर कार्यरत हैं।

रिशु श्री टेंडर माफिया के साथ बिहार के कई अधिकारी और इंजीनियरों के कनेक्शन ने जांच एजेंसियों को हैरान कर दिया है। एसवीयू ने बुधवार को तीनों अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि इस मामले में आईएएस संजीव हंस की भी तलाश की जा रही है। एसवीयू की ओर से गिरफ्तार अफसरों में मुमुक्षु चौधरी, तारिणी दास और उमेश कुमार सिंह शामिल है। मुमुक्षु चौधरी अभी वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित है। जबकि तारिणी दास, चीफ इंजीनियर (बर्खास्त हुए और फिर कांट्रैक्ट पर बहाल भी) है। वहीं उमेश कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग में कार्यपालक अभियंता के पद कर कार्यरत हैं।

Korba, Korba | Jun 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है।

Korba, Korba | Jun 10, 2026

प्रशांत महासागर में उभरने वाले अल-निनो पैटर्न से मॉनसूनी बारिश में बड़ी कमी आने के जोखिम को देखते हुए केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते ज्यादा प्रभावित हो सकने वाले 197 जिलों को चिह्नित कर लिया गया है। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय अल-निनो के असर से निपटने के लिए राज्यवार आपात योजना तैयार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और यह संख्या बढ़ भी सकती है। उन्होंने कहा कि बारिश के पैटर्न में बदलाव हो सकता है, लिहाजा जहां भी जरूरत पड़े, वहां दूसरी फसलों की खेती की जा सके, इसके लिए बीजों का इंतजाम किया जा रहा है और किसानों को इसकी जानकारी दी जा रही है।

प्रशांत महासागर में उभरने वाले अल-निनो पैटर्न से मॉनसूनी बारिश में बड़ी कमी आने के जोखिम को देखते हुए केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते ज्यादा प्रभावित हो सकने वाले 197 जिलों को चिह्नित कर लिया गया है। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय अल-निनो के असर से निपटने के लिए राज्यवार आपात योजना तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और यह संख्या बढ़ भी सकती है। उन्होंने कहा कि बारिश के पैटर्न में बदलाव हो सकता है, लिहाजा जहां भी जरूरत पड़े, वहां दूसरी फसलों की खेती की जा सके, इसके लिए बीजों का इंतजाम किया जा रहा है और किसानों को इसकी जानकारी दी जा रही है।

Korba, Korba | Jun 10, 2026