जानसठ: जानसठ थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत फरार चल रहे 10 लोगों को किया गिरफ्तार
थाना जानसठ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 10 लोगों को रविवार शाम 4:00 बजे के करीब गिरफ्तार किया है, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशों पर जनपद में चल रहे अपराध और अपराध के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत फरार चल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार कर संबंधीत धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है