मुशहरी: सिविल ड्रेस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
एसएसपी के आदेशानुसार शहर में सिविल ड्रेस में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में आरडीएस कॉलेज के पास पुलिस टीम सिविल में गश्त कर रही थी। गश्ती के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से शिवम नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे व्यक्ति के