चांदपुर: चांदपुर में नूरपुर मार्ग पर सरिया फैक्ट्री में हुई सुधीश की मौत के बाद सड़क पर जाम लगाने वाले सात लोग गिरफ्तार
चांदपुर क्षेत्र में नूरपुर मार्ग पर 24 अप्रैल को हुई सुधीश की मिट्टी में दबने से मौत के मामले में सड़क पर जाम लगाने और पुलिस से अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने आज सोमवार को शाम करीब 5:00 बजे रुकनपुर गांव के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी ने सुधीश की मौत के बाद जाम लगा दिया था। और आवागमन बाधित कर दिया था