राजगढ़: राजगढ़ सांसद रोडमल नागर पीपलहैला में सर्व समाज निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए
राजगढ़ जिले के सांसद रोडमल नागर रविवार की दोपहर 12:30 बजे के लगभग सौम्या काशी ग्राम पीपलहैला में श्री भैसासुर महाराज धाम के दर्शन कर नागरिक उत्थान एवं जनकल्याण समिति के द्वाराआयोजित तृतीय सर्व समाज निशुल्क 118 जोड़ों के विवाह सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे, जहां पर उन्होंने सभी वर वधुओं को वैवाहिक शुभकामनाएं प्रेषित कर आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी