मुज़फ्फरनगर: मकान विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, सड़क पर विवाहिता की बेरहमी से पिटाई, CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
थाना सिविल लाइन क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क पर हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पति, देवर और ननदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि मकान विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।