रामपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दो दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुँचे, योग दिवस को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
Rampur, Rampur | Jun 20, 2025 शुक्रवार शाम 5 बजे के आसपास पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दो दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुँचे। ग्राम शंकरपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व अन्य मुद्दों पर चर्चा की। नकवी ने कहा कि योग को किसी मुल्क या मज़हब के बंधन में नहीं बांधा जा सकता, बल्कि यह संपूर्ण मानवता के लिए भारत का उपहार है।