रायसेन: युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, रायसेन में पुतला दहन रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया
Raisen, Raisen | Oct 9, 2025 रायसेन में युवा कांग्रेस ने गुरुवार शाम को मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का पुतला दहन करने का प्रयास किया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से मुख्यमंत्री का एक पुतला छीन लिया।