मोहनलालगंज: गोसाईंगंज में युवती से मारपीट और पथराव का आरोप, परिवार ने सुरक्षा की मांगी
लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र में एक युवती से मारपीट और परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया है। सदरपुर बाजार निवासी राधा ने कोतवाली में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी मुस्कान खेत में धान लगाने गई थी, जहां पूर्व रंजिश को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अवध राम रावत ने युवती के साथ मारपीट की।