महसी: परागी बेली में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत कई लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के परागी बेली गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ लोग लाठी-डंडा और तलवार लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में राकेश (40) और उनकी मां राधा देवी (65) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं।