नासरीगंज: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, देशी कट्टा व चाकू बरामद
कच्छवां थाना क्षेत्र के गुजरू गांव में पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास को समय रहते विफल कर दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने शाम में लगभग छह बजे जानकारी देते हुए बताया कि 65 वर्षीय व्यक्ति लालबाबू राय को 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। किशोरी कुछ सामान लाने बाजार जा रही थी। इसी क्रम में सन्नाटे का फ