सिवनी मालवा: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सिवनी मालवा द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सिवनी मालवा द्वारा 'सेवा सप्ताह' के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई। इस सेवा सप्ताह के तहत रविवार सुबह लगभग 11 बजे से स्थानीय क्षत्रिय धर्मशाला में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि 'सेवा ही संगठन' के मूल मंत्र को सार्थक करते हुए इस सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया है,