Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

🔴31-07-2026 #seraikella | #Chowka #खबर_चांडिल_के_चौका_थाना_क्षेत्र_से चौका में तेज रफ्तार 407 की टक्कर से खेत जा रहे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित चौलीबासा भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान चौका के मुसरीबेड़ा गांव निवासी ठाकुर मनी महतो (करीब 75 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ठाकुर मनी महतो धान रोपाई के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार 407 वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। #सुमित_कुमार 📲 9006875735 (wa) #seraikella | #Chowka #SuryodaySamvaad

MORE NEWS

🔴01-08-2026
#seraikella | #Chandil
#Kapali_OP
#खबर_चांडिल_थाना_अंतर्गत_कपाली_ओपी_क्षेत्र_से

पुलिस का बड़ा एक्शन; लोडेड देसी कट्टे के साथ 10 मामलों का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को लोडेड देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. वहीं, मौके से उसका एक साथी भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
मामला चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:50 बजे सूचना मिली थी कि पुड़ीसिल्ली-डोबो मार्ग पर स्कूटी सवार दो युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं.सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल शिव कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने पुड़ीसिल्ली स्थित महतो होटल के पास घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की.

#सुमित_कुमार 📲 9006875735 (wa)
#seraikella | #Chandil ##Kapali_OP
#SuryodaySamvaad

🔴01-08-2026 #seraikella | #Chandil #Kapali_OP #खबर_चांडिल_थाना_अंतर्गत_कपाली_ओपी_क्षेत्र_से पुलिस का बड़ा एक्शन; लोडेड देसी कट्टे के साथ 10 मामलों का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार सरायकेला-खरसावां पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को लोडेड देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. वहीं, मौके से उसका एक साथी भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई मामला चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:50 बजे सूचना मिली थी कि पुड़ीसिल्ली-डोबो मार्ग पर स्कूटी सवार दो युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं.सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल शिव कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने पुड़ीसिल्ली स्थित महतो होटल के पास घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की. #सुमित_कुमार 📲 9006875735 (wa) #seraikella | #Chandil ##Kapali_OP #SuryodaySamvaad

Saraikela, Saraikela Kharsawan | Aug 1, 2026

🔴01-08-2026
#seraikella | #Chandil
#खबर_चांडिल_के_अनुमंडल_परिसर_से

चांडिल में नोटरी की फर्जी मोहर से दस्तावेज बनाने का मामला,ASI सुरेन्द्र कुमार जांच में जुटे, बार के अधिवक्ताओं से पूछताछ शुरू

सरायकेला खरसावां जिला के  चांडिल बार एसोसिएशन का मामला सामने आया है। यहां एक अधिवक्ता की नोटरी पब्लिक की फर्जी मोहर बनाकर दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

चांडिल व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सह नोटरी पब्लिक अशोक कुमार झा ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है।

अशोक कुमार झा ने कहा की
29 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया के जरिए मुझे एक दस्तावेज मिला। जब मैंने उसे ध्यान से देखा तो उसमें मेरा नाम और मोहर लगी हुई थी। लेकिन करीब से देखने पर पता चला कि वो मोहर मेरी नहीं है। वो डुप्लीकेट बनाई गई है। उस पर मेरा हस्ताक्षर भी नहीं था। मुझे तुरंत संदेह हुआ।

#सुमित_कुमार 📲 9006875735 (wa)
#seraikella | #Chandil
#SuryodaySamvaad

🔴01-08-2026 #seraikella | #Chandil #खबर_चांडिल_के_अनुमंडल_परिसर_से चांडिल में नोटरी की फर्जी मोहर से दस्तावेज बनाने का मामला,ASI सुरेन्द्र कुमार जांच में जुटे, बार के अधिवक्ताओं से पूछताछ शुरू सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल बार एसोसिएशन का मामला सामने आया है। यहां एक अधिवक्ता की नोटरी पब्लिक की फर्जी मोहर बनाकर दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। चांडिल व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सह नोटरी पब्लिक अशोक कुमार झा ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। अशोक कुमार झा ने कहा की 29 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया के जरिए मुझे एक दस्तावेज मिला। जब मैंने उसे ध्यान से देखा तो उसमें मेरा नाम और मोहर लगी हुई थी। लेकिन करीब से देखने पर पता चला कि वो मोहर मेरी नहीं है। वो डुप्लीकेट बनाई गई है। उस पर मेरा हस्ताक्षर भी नहीं था। मुझे तुरंत संदेह हुआ। #सुमित_कुमार 📲 9006875735 (wa) #seraikella | #Chandil #SuryodaySamvaad

Saraikela, Saraikela Kharsawan | Aug 1, 2026

🔴 01-08-2026
#seraikella | #Kukru
#खबर_चांडिल_अनुमंडल_के_कुकड़ू_से

JSSC-JPSC पेपर लीक के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कुकड़ू (सरायकेला-खरसावां): JSSC और JPSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में राज्यभर में भाजपा का आंदोलन तेज हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर भाजपा कुकड़ू मंडल द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया।

शाम के समय आयोजित इस विरोध मार्च में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में जलती मशाल लेकर सड़कों पर उतरे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "पेपर लीक सरकार मुर्दाबाद" सहित विभिन्न नारे लगाते हुए राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

मशाल जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

#सुमित_कुमार 📲 9006875735 (WhatsApp)
#seraikella | #Kukru
#SuryodaySamvaad

🔴 01-08-2026 #seraikella | #Kukru #खबर_चांडिल_अनुमंडल_के_कुकड़ू_से JSSC-JPSC पेपर लीक के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कुकड़ू (सरायकेला-खरसावां): JSSC और JPSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में राज्यभर में भाजपा का आंदोलन तेज हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर भाजपा कुकड़ू मंडल द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। शाम के समय आयोजित इस विरोध मार्च में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में जलती मशाल लेकर सड़कों पर उतरे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "पेपर लीक सरकार मुर्दाबाद" सहित विभिन्न नारे लगाते हुए राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। मशाल जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। #सुमित_कुमार 📲 9006875735 (WhatsApp) #seraikella | #Kukru #SuryodaySamvaad

Saraikela, Saraikela Kharsawan | Jul 31, 2026

🔴31-07-2026 #seraikella | #Chowka #खबर_चांडिल_के_चौका_थाना_क्षेत्र_से चौका में तेज रफ्तार 407 की टक्कर से खेत जा रहे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित चौलीबासा भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान चौका के मुसरीबेड़ा गांव निवासी ठाकुर मनी महतो (करीब 75 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ठाकुर मनी महतो धान रोपाई के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार 407 वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। #सुमित_कुमार 📲 9006875735 (wa) #seraikella | #Chowka #SuryodaySamvaad - Saraikela News