शाहजहांपुर: कैंट क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने रक्षा विभाग की बेशकीमती भूमि पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सेना के एडम कमांडेंट और छावनी परिषद के नामित चेयरमैन कर्नल जगबीर सिंह जागलान के नेतृत्व में शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।