मुज़फ्फरनगर: पुलिस चौकी में हाई वोल्टेज ड्रामा, महिलाएं एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट करती दिखीं, पुलिस छुड़ाती रही
तितावी थाना क्षेत्र की बघरा पुलिस चौकी में उस वक्त हंगामा मच गया, जब दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। पैसों के विवाद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा चौकी तक पहुंचा और वहां महिलाओं ने एक-दूसरे की चोटी पकड़कर जमकर मारपीट की। पुलिसकर्मी लगातार बीच-बचाव करते रहे, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को अलग कर स्थिति को काबू में किया।