बंडा: ग्राम ककरट एवं ग्राम पगरा में सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Banda, Sagar | Jun 11, 2026 ग्राम पंचायत बरेठी के ग्राम ककरट में 15 लाख रूपये की राशि से स्वीकृत सामुदायिक भवन एवं ग्राम पगरा में 10 लाख रुपए की राशि से स्वीकृत सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं एवं उनके उद्बोधन से हुई।