औरैया: फफूंद रोड स्थित कचहरी में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने धरना देकर किया प्रदर्शन
लखनऊ जिला अदालत परिसर के बाहर अधिवक्ताओं के चैंबरों पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के विरोध में सोमवार की सुबह 10 बजे औरैया के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई में करीब 240 अधिवक्ताओं के चैंबर ध्वस्त किए जाने से वकीलों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसके विरोध में स्थानीय अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर के बाहर धरना देते हुए