अमरिया: परेवा वैश्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में पानी और ओआरएस पानी की व्यवस्था नहीं, मरीज परेशान
सीएचसी अमरिया के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेवा वैश्य में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में अव्यवस्था कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को मेले में दवा लेने पहुंचे मरीजों को पानी नसीब नहीं हुआ। ओआरएस पानी की व्यवस्था न होना चिंताजनक है पानी दूर लगे नल से लाना पड़ता है।