अमरिया: नगरिया कॉलोनी के पास देवहा नदी में मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत
अमरिया तहसील क्षेत्र नगरिया कॉलोनी गांव के पास देवहा नदी के किनारे पर दो मगरमच्छ देखे। नगरिया कॉलोनी गांव के पास देवहा नदी के किनारे धूप सेंक रहे मगरमच्छ पर नजर पड़ी तो उन लोगों ने वहां से अपने जानवर हटा लिए। दूसरी तरफ भी लगभग एक आठ फीट का दूसरा मगरमच्छ दिखाई दिया। क्षेत्र के लोगों ने बृहस्पतिवार को 5 बजे दो मगरमच्छ मौके पर जाकर देखा और फोटो भी ली।