मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र में महिला को लेकर भाग रहा ऑटो चालक चलती ऑटो से कूदी महिला हालत गंभीर
भैंसा खात गांव की एक महिला अपने तीन वर्षीय बच्चों को लेकर राजगढ़ में इलाज कराने आई थी। इलाज कराने के बाद वापस ऑटो से अपने घर ददरा जा रही थी। महिला ऑटो में अकेली थी। ऑटो चालक ददरा बाजार में ऑटो न रोककर तेजी से लेकर भागने लगा। महिला चिल्लाते हुए ऑटो से कूद गई। जिसमें वह तीन वर्षीय बच्चे को लेकर घायल हो गई। महिला का प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी।