एटा: गांव असरौली में महिला छत से गिरी, गंभीर घायल, परिवार ने कराया मेडिकल में भर्ती, उपचार जारी
एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली में रविवार की देर रात्रि 26 वर्षीय विवाहित महिला विनीता पत्नी राजू घर की छत पर मौजूद थी तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और छत से नीचे गिर गई तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर दौड़े और विनीता को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है यहां पर उसका उपचार जा रही है।