पटना ग्रामीण: पटना सिटी के जिरिया तमोली गली से दो कुख्यात अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
खाजेकलां थाना क्षेत्र के जिरिया तमोली गली से पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। यह दोनों कुख्यात अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। लेकिन इससे पहले ही सूचना मिलते ही पुलिस में दोनों अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।